गुरुग्राम में तेज रफ्तार बस पलटने से पांच कर्मचारी जख्मी:मुंजाल कंपनी के स्टाफ को ड्रॉप करने जा रही थी, नशे में ड्राइविंग का आरोप

गुरुग्राम में हेली मंडी रोड पर तेज रफ्तार बस सड़क पर पलट गई। आईएमटी मानेसर स्थित MUNJAL KIRIL कंपनी की बस स्टाफ को छोड़ने के लिए जा रही थी। इस हादसे में कंपनी के पांच कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य को भी चोटें आईं हैं। स्टाफ सदस्य मुकेश कुमार ने बताया कि वह वार्ड नंबर-13, जटौली मंडी में रहता है और मुंजाल कंपनी में काम करता है। रात करीब 10:20 बजे वह कंपनी की बस में सवार होकर अन्य कर्मचारियों के साथ घर जा रहे थे। बस पटौदी से हेली मंडी रोड पर चल रही थी। तेज गति और लापरवाही से ड्राइविंग बस ड्राइवर नवीन अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। बस में सवार सभी कर्मचारियों ने कई बार ड्राइवर को तेज गति कम करने के लिए कहा, लेकिन नवीन ने किसी की नहीं सुनी। स्टाफ को ड्राइवर नशे में लग रहा था। डिवाइडर पर चढ़कर पलटी बस हेली मंडी में एयू स्मॉल बैंक के सामने अचानक से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। बस लहराती हुई डिवाइडर पर चढ़ गई और ग्रिल को तोड़ते हुए पलट गई। दुर्घटना में मुकेश कुमार समेत चार अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रविंद्र, निवासी गांव भौरथला, कोसली, सचिन, निवासी गांव कुवाहड़, कोसली और योगेश के नाम शामिल हैं। कई अन्य कर्मचारियों को भी हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। ड्राइवर पर शराब पीकर बस चलाने का आरोप घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। मुकेश कुमार ने शिकायत में कहा कि ड्राइवर नवीन शराब के नशे में था। उन्होंने आरोप लगाया कि ड्राइवर ने शराब पीकर बस को गफलत और लापरवाही से चलाया, जिसके कारण यह गंभीर हादसा हुआ। पीड़ितों ने ड्राइवर नवीन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस का निरीक्षण किया और गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि ड्राइवर नवीन को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लोगों ने मांग की है कि सभी कंपनी बस ड्राइवरों की नियमित रूप से शराब जांच हो और उनकी फिटनेस पर सख्त नजर रखी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *