पटना SSP के पास 80 लाख का फ्लैट:SP परिचय की पत्नी पहनती हैं 1 करोड़ के गहने, जानिए IPS कहां लगाते हैं पैसे

बिहार के SSP और SP ने अपनी संपत्ति की घोषणा की है। हमने 25 पुलिस अधिकारियों की संपत्ति का ब्योरा देखा। ज्यादातर पुलिस अधिकारी के पास अपनी कार नहीं है। पटना के एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा के पास 80 लाख का फ्लैट है। सिटी एसपी परिचय कुमार की पत्नी के पास 1 करोड़ के गहने हैं। वहीं, जहानाबाद के एसपी अपराजित लोहान 8.5 करोड़ के घर और जमीन के मालिक हैं। लोहान और उनकी पत्नी के पास राडो वॉच हैं। दोनों गोल्ड के साथ डायमंड के शौकीन हैं। ज्यादातर आईपीएस और उनकी पत्नी ने शेयर और म्यूचुअल फंड में निवेश किया है। एक दो आईपीएस ने सॉवरेन गोल्ड में पैसा लगाया है। ज्यादातर आईपीएस के पास कैश 50 हजार रुपए से कम हैं। शेखपुरा के एसपी बलिराम चौधरी और बगहा एसपी रामचंद्र कौशल के पास एक लाख रुपए कैश हैं। बिहार के SSP और SP के पास कितनी संपत्ति है? किसने कहां निवेश किया है? उनकी पत्नी के पास कितनी दौलत है? पढ़िए खास रिपोर्ट…। अपराजित लोहान से कार्तिकेय शर्मा तक, करोड़पति हैं ये पुलिस अधिकारी जहानाबाद के एसपी अपराजित लोहान दौलतमंद पुलिस अधिकारी हैं। उनके पास हिसार में 6.5 करोड़ और गुरुग्राम में 2 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 45 लाख रुपए के सोना और 25 लाख रुपए के हीरे के गहने हैं। पटना एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा के पास 80 लाख रुपए का फ्लैट है। भारत सोनी से विक्रम सिहाग तक, इनके पास है 1 किलो से ज्यादा सोना बिहार के पुलिस अधिकारियों और उनकी पत्नी ने सोना और चांदी में अच्छा निवेश किया है। कई एसपी तो ऐसे हैं जिनके घर में एक किलोग्राम से अधिक सोना है। नालंदा के एसपी भारत सोनी की पत्नी के पास 1.50 किलोग्राम सोना है। वहीं, वैशाली एसपी विक्रम सिहाग की पत्नी 1 किलो 164 ग्राम सोना के गहने की मालकिन हैं। भानु प्रताप सिंह, राज समते कई SP के पास अचल संपत्ति नहीं पटना सिटी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह और भोजपुर के एसपी राज समेत कई पुलिस अधिकारी ऐसे हैं, जिनके नाम पर अचल संपत्ति नहीं है। कई ने जानकारी दी है कि उनकी पैतृक संपत्ति का बंटवारा नहीं हुआ है। घर और जमीन अभी पिता की है। सुपौल एसपी के पास 80 लाख के दो फ्लैट बगहा के एसपी रामानंद कुमार कौशल परिवार की 8.5 एकड़ जमीन के आधा हिस्सा के हकदार हैं। सुपौल एसपी शरथ आर. एस और उनकी पत्नी के नाम पर केरल में 80 लाख रुपए के दो फ्लैट हैं। बेगूसराय एसपी मनीष कुमार की पत्नी के नाम पर पटना में 30 लाख रुपए का फ्लैट है। रोहतास और बेतिया के एसपी के पास आर-15 बाइक रोहतास के एसपी रौशन कुमार और बेतिया के एसपी डॉ. शौर्य सुमन स्पोर्ट्स बाइक पसंद करते हैं। दोनों अधिकारी के पास यामाहा की आर 15 बाइक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *