लुधियाना में कार लूट की कोशिश, VIDEO:दोस्त के घर जैकेट लेने गया था युवक, बाइक सवार ने घेरा; गाड़ी भगाकर बचाई जान

लुधियाना के थाना सलेम टाबरी क्षेत्र में कार लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो बदमाशों ने कार में सवार युवक की गाड़ी के आगे बाइक लगाकर उसे घेर लिया। उसने उसे गाड़ी से बाहर आने को कहा। मौका कार सवार ने बदमाशों के बाइक को हिट किया और गाड़ी भगाकर अपनी जान बचाई। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी पूरी घटना कैद हो गई। शिकायतकर्ता अविनाश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 18 अप्रैल 2026 को उसका भतीजा ध्रुव चावड़ा (उम्र करीब 18 साल) अपनी कार (किआ सोनेट, नंबर PB10HC-0092, रंग सफेद) में मनाली जाने की तैयारी के चलते अपने दोस्त प्रिंस के घर, मोहल्ला अमन नगर, ग्रीन लैंड स्कूल के पास, जालंधर बाईपास, लुधियाना जा रहा था। पुल के पास अकेला देख बदमाशों ने घेरा पीड़ित के अनुसार, जब ध्रुव ग्रीन लैंड स्कूल के पास बाबा सफैदा शाह के नजदीक पुल के पास पहुंचा, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति उसकी कार के आगे आकर रुक गए। आरोपियों ने बाइक कार के सामने लगाकर उसे रोक लिया और कार लूटने की कोशिश की।
हालांकि, ध्रुव ने मौके पर हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए आरोपियों को टक्कर मारकर वहां से कार भगा ली और अपनी जान बचाई। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस इस मामले में थाना सलेम टाबरी पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *