फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र में दोस्त के हाथ से चली गोली में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक जोमैटो में डिलीवरी का काम करता था और परिवार का इकलौता बेटा था। थाना सिटी बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। यह वारदात भीकम कॉलोनी में हुई. यहां डिलीवरी बॉय योगेश निवासी सुभाष कॉलोनी अपने दोस्त अभय से मिलने आया था। अचानक गेहूं कट्टे में में एक देसी पिस्तौल मिली, जिसे दोस्त देखने लगे। इसी दौरान हादसा हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन बहनों का इकलौता भाई था योगेश मौत के बाद योगेश परिवार में मातम छाया हुआ है। योगेश अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। सुभाष कॉलोनी निवासी नेत्रपाल ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा योगेश था। नेत्रपाल एक निजी कंपनी में नौकरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। योगेश परिवार का इकलौता बेटा था और जोमैटो में डिलीवरी का काम कर अपने परिवार की मदद करता था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घायल योगेश की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी अभय को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। देसी पिस्टल आरोपी के भाई की बताई जा रही है। उसके ऊपर हत्या का मामला। उसकी तलाश की जा रही है।
जानिए कैसे हुआ हदसा गेहूं के कट्टे में मिला था देसी पिस्टल: बताया गया है कि मंगलवार दोपहर योगेश अपने दोस्त हर्ष के साथ भीकम कॉलोनी में रहने वाले अभय के घर गया था। वहां वे लोग घर में रखे गेहूं के कट्टे उठाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान एक कट्टे के अंदर उन्हें एक देसी पिस्तौल मिली। पिस्तौल मिलने के बाद तीनों युवक उसे देखने लगे। देखने देखने में चल गई पिस्टल:इसी बीच अचानक अभय के हाथ से देसी पिस्तौल से गोली चल गई, जो सीधे योगेश के माथे में जा लगी। गोली लगते ही योगेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग तुरंत उसे उपचार के लिए सेक्टर-8 स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत: अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक का इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। उपचार के दौरान बुधवार को योगेश ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। योगेश अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
आरोपी के भाई की थी देसी पिस्तौल, जो हत्या का आरोपी पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जिस देसी पिस्तौल से गोली चली थी, वह अभय के भाई की बताई जा रही है। अभय के भाई पर भी पहले से हत्या का मामला दर्ज है और वह फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में भी जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घर में अवैध पिस्तौल कैसे आई और घटना किन परिस्थितियों में हुई।