हिसार में JSL का ट्रक नेशनल हाईवे पर पलटा:लंबा जाम लगा; ओवरलोड होने की आशंका, ड्राइवर बोला- सड़क झुकी हुई थी

हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे के पास महाराणा प्रताप चौक से कैंट की तरफ जाते समय एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ड्राईवर बाल-बाल बच गया। ट्रक के साथ चल रहे कार चालकों ने कार की स्पीड बढ़ाकर जान बचाई। यह ट्रक जेएसएल (जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड ) कंपनी का है जो लोहे के रोल लेकर गुरुग्राम की ओर जा रहा था। जैसे ही यह ट्रक हिसार शहर से बाहर निकला तो अनियंत्रित होकर गिर गया। इस ट्रक के ओवरलोड होने की आशंका बताई जा रही है। इस कारण यह सड़क पर बैलेंस नहीं बना पाया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने में लगी हुई है और ट्रक को हाइड्रा क्रेन की मदद से उठाया जा रहा है। ट्रक में भारी भरकम लोहे के रोल हैं, जिससे ट्रक उठाने में दिक्कत हो रही है। हाईवे पर लंबी कतार लग गई है। एंबुलेंस को दूसरी लेन से निकालने की व्यवस्था की जा रही है। नेशनल हाईवे पर लगे जाम की तस्वीरें… ट्रक ड्राइवर बोला- सड़क झुकी हुई थी वहीं, जिंदल इंडस्ट्रीज के ट्रक ड्राइवर सोनू ने अपनी गलती होने से साफ इनकार करते हुए कहा कि सड़क का झुकाव था, इस कारण ट्रक पलट गया। हालांकि, आसपास खड़े लोगों ने कहा कि यहां से तो कई ट्रक गुजरते हैं वो तो नहीं पलटते। इवर से जब लोगों ने ट्रक में माल के वजन के बारे में पूछा तो वो आनाकानी करने लगा। ट्रक में लोहे के 14 रोल थे इस ट्रक में लोहे के 14 रोल थे। एक रोल का वजन करीब 2843 किलोग्राम है। इस हिसाब से 14 रोल का वजन करीब 39,802 किलोग्राम है। अगर टन में देखा जाए तो करीब 12 टायर वाले इस ट्रक में 39 टन से अधिक माल भरा हुआ था। जो अनियंत्रित हो गया। ट्रांसपोर्ट का कारोबार करने वाले बताते हैं कि एक ट्रक में 25 से 27 टन माल आ सकता है। ट्रक को क्रेन की मदद से खड़ा किया थोड़ी ही देर में राहत कार्य शुरू करते हुए क्रेन की मदद से ट्रक को खड़ा कर दिया गया है। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद ट्रक को सड़क के बीच खड़ा कर दिया गया है। अब इससे सड़क से हटाया जा रहा है ताकि जाम खुल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *