अबोहर में लड़की भगाने के विवाद में हिंसक झड़प:दंपति समेत तीन लोग घायल, एक महिला की उंगली कटी; दूसरी की आंख जख्मी

अबोहर के धर्मपुरा गांव में लड़की भगाने के आरोप को लेकर दो परिवारों के बीच हुए झगड़े में दंपति सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में एक महिला की उंगली कट गई, जबकि दूसरे पक्ष की महिला की आंख में गंभीर चोट आई है। उपचाराधीन सरोज (35) पत्नी राजकुमार ने बताया कि उन्होंने अपने चाचा ससुर की बेटी को उसके माता-पिता के निधन के बाद पाला-पोसा था। सरोज ने आरोप लगाया कि करीब चार दिन पहले पड़ोसी गांव का एक युवक, पड़ोसियों की मदद से उनकी 20 वर्षीय ननद को भगा ले गया। पड़ोसियों पर पनाह देने का आरोप उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने ही युवक को अपने घर में पनाह दी और उनकी ननद को भगाने में सहायता की। इस संबंध में उन्होंने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। सरोज के अनुसार, इसी रंजिश के चलते आज जब वह अपने घर से खेत जा रही थी, तो कथित पड़ोसियों ने उसे रास्ते में घेर लिया। उन्होंने सरोज पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ की उंगली कट गई। परिवार ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी उंगली पर कई टांके लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *