सफाई अभियान… पौधों की देखभाल पर दिया जोर

भास्कर न्यूज | अमृतसर आम आदमी पार्टी की ओर से हलका उत्तरी के रणजीत एवेन्यू के सी ब्लॉक में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़कों और फुटपाथों पर लगे पौधों की देखरेख की गई और पैदल चलने के लिए रास्ता साफ कराया गया, ताकि क्षेत्र का सौंदर्यीकरण हो सके। हलका उत्तरी के सेवादार जसबीर सिंह ढिल्लो ने कहा कि जहां हरियाली, वहां खुशहाली। आने वाले दिनों में हलका उत्तरी के अलग-अलग इलाकों में नए पौधे लगाए जाएंगे और उनकी नियमित देखभाल के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास सफाई बनाए रखें, जिससे डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा कम हो। कार्यक्रम में ए. एस. तुली और अमरजीत सिंह सचदेवा भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने पहल का स्वागत करते हुए इसे नियमित रूप से जारी रखने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *