नमस्कार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज DM-SP के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बेहतर पुलिसिंग और लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों से कहा, उद्योगपतियों को सुरक्षा दीजिए और सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ऑफिस में बैठिए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 01- कानून व्यवस्था पर CM सख्त, अधिकारियों को फ्री हैंड मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को अधिवेशन भवन में DM-SP के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बेहतर पुलिसिंग और लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा, बच्चियों से जुड़े हिनियस क्राइम में तुरंत एक्शन लीजिए। मृत बच्चियों की तेरहवी से पहले अपराधियों की तस्वीर पर माला पहना दीजिए। पूरी खबर पढ़ें 02- BJP नेता के भांजे की हत्या करने वाले का एनकाउंटर सीवान में पूर्व MLC और BJP नेता मनोज कुमार सिंह के भांजे की गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने गुरुवार सुबह अपराधी छोटू कुमार यादव के दोनों पैर में दौड़ाकर गोली मारी है। उसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 03- बिहार में जो भी गलत करेगा वो मरेगा: संजय झा JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा, ‘लॉ-एंड-ऑर्डर इससे बढ़िया क्या होगा। जो करेगा. वो जाएगा। जिसे शांति से रहना है वही बिहार में रहेगा। इस तरह के लोगों की बिहार में कोई जरूरत नहीं है। नीतीश जी ने कहा है यहां कानून का राज चलेगा। गोली का राज बिहार में नहीं चलेगा। यहां जो भी दाएं-बाएं करेगा उसे प्रशासन नहीं छोड़ेगा।’ पूरी खबर पढ़ें 04- आंधी-बारिश से 9 की मौत, 3 हिस्सों में बंटा पीपा पुल बिहार में गुरुवार को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ज्यादातर जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। शाम में नवादा और शेखपुरा में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। पटना समेत कई जिलों में भी बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में ऑरेंज, जबकि 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 05- ऑटो पर पटला ट्रक, CISF जवान सहित तीन की मौत खगड़िया में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में CISF जवान, उनकी पत्नी समेत 3 लोगों की मौत हो गई। गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया। जिसमें दबकर पति-पत्नी और ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई। घटना महेशखुट थाना क्षेत्र के गौछारी स्थित NH-31 पर हुई। पूरी खबर पढ़ें 06- राजस्व कर्मियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे बिहार में करीब एक महीने से जारी राजस्व अधिकारियों और कर्मियों की हड़ताल अब समाप्त हो गई है। सामूहिक हड़ताल को खत्म करने का ऐलान संघ के प्रतिनिधियों ने किया है। यह निर्णय विभाग के सचिव जय सिंह के साथ हुई वार्ता के बाद लिया गया। पूरी खबर पढ़ें 07- दानापुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी, दो मौत पटना के दानापुर में बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। रूपसपुर थाना क्षेत्र के रुकनपुरा देवी स्थान के पास एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी खबर पढ़ें 08- 18 करोड़ का इंजेक्शन नहीं मिला तो नहीं बचेगी रूही मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित रूही बेगूसराय के पचंबा गांव के रहने वाले राकेश और अंजली की बेटी है। रूही के पिता राकेश बेंगलुरु में मजदूरी करते हैं, जबकि मां अंजली हाउस वाइफ है। राकेश और अंजली ने बिहार और केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि विदेश में मिलने वाला इंजेक्शन उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्ची की जान बचाई जा सके। पूरी खबर पढ़ें 09- करोड़ों का कफ सिरप जब्त, नशे में होता है इस्तेमाल पटना के अगम कुआं थाना क्षेत्र की रूपस नगर कॉलोनी में ड्रग विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने यहां से 1 करोड़ 25 लाख रुपये से अधिक मूल्य के इंजेक्शन और कफ सिरप बरामद किए हैं। इसके साथ ही तीन अलग-अलग ब्रांड के कोडिन युक्त कफ सिरप भी बड़ी मात्रा में मिले हैं। पूरी खबर पढ़ें 10- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, प्यार में फंसाकर किया अगवा नालंदा पुलिस ने 6 घंटे के भीतर ही किडनैपिंग केस का खुलासा कर दिया। पुलिस ने अपहृत युवक को सकुशल बरामद करने के साथ साथ साजिश करने वाली युवती को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए अपहृत युवक और गिरफ्तार युवती की दोस्ती हुई। युवती ने पैसे की लालच में उसे प्रेम जाल में फंसाया। पूरी खबर पढ़ें 11- दिल्ली में बिहार के पांडव की हत्या, कांग्रेस का प्रोटेस्ट दिल्ली में एक बिहारी मजदूर की कथित तौर पर पहचान पूछकर गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना ने बिहार की सियासत को गरमा दिया है। इस घटना के विरोध में बिहार प्रदेश कांग्रेस ने पटना स्थित सदाकत आश्रम के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें 12- बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ाई 2 बच्चों की मां, करवाई शादी वैशाली में बुधवार की शाम 2 बच्चों की मां को प्रेमी के साथ बगीचे में पकड़ा गया। ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को पकड़कर छपकी पोखर स्थित एक मंदिर में उनकी शादी करवा दी। घटना पातेपुर थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें 13- 4 मिनट में 36 लाख की चोरी, बोरी में पैसा भर ले गए मोतिहारी में ATM चोरी करने का CCTV सामने आया है। फुटेज में साफ तौर पर दिख रहा है कि महज चार मिनट के अंदर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। चार चोरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से 36 लाख 37 हजार 100 रुपए की चोरी को अंजाम दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14- कंगना के चक्कर में पड़े हैं चिराग पासवान: तेजप्रताप तेजप्रताप यादव ने चिराग पासवान को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में तेजप्रताप ने बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के साथ उनकी कथित नजदीकियों का जिक्र किया है। उन्हें कहा कि चिराग पासवान एक्ट्रेस के चक्कर में पड़े हैं। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15- 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, 5 में सामान्य रहेगा मौसम बिहार से 33 जिलों में कल यानी शुक्रवार को बारिश का अलर्ट है। वहीं 5 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के मुताबकि 3 मई के बाद लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।