लुधियाना में ट्रक ने कार को मारी टक्कर:उपचार दौरान एक की मौत, ड्राइवर फरार; दोस्त की शादी में जा रहे थे

लुधियाना में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। मरने वाला व्यक्ति अपने दोस्त की शादी पर साथियों के साथ कार में जा रहा था। इसी दौरान चंडीगढ़ रोड पर एक अज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। घायलों को ओपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार दौरान एक व्यक्ति रविंद्र राजपूत की मौत हो गई। थाना डिविजन नंबर-6 की पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाह समारोह में शामिल होने दोस्तों के साथ जा रहा था शिकायतकर्ता जितेंद्र सिंह निवासी ग्वालियर (मध्य प्रदेश) ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई रविंद्र राजपूत (32) 29 अप्रैल 2026 को अपने साथी मनोज श्रीवास्तव के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अपने दोस्तों के साथ कार (नंबर PB91-02089) में वीर पैलेस, चंडीगढ़ रोड, लुधियाना गया था। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार वापसी के दौरान, जब उनकी कार हीरो साइकिल फैक्ट्री के सामने दिल्ली रोड पुल पर पहुंची, तो एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे अज्ञात ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। अभी कुछ समय पहले ही हुई थी शादी, एक बच्चा भी है हादसे में रविंद्र राजपूत और आदर्श यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल, लुधियाना में भर्ती कराया गया। बीते दिन 30 अप्रैल को इलाज के दौरान रविंद्र की मौत हो गई। रविंद्र का एक बच्चा है। उसकी शादी को अभी कुछ ही वर्ष हुए हैं। रविंद्र के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। आज उनका पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125A, 324(4) और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *