कुरुक्षेत्र में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत:मोटरसाइकिल में आग लगी; भात भरने जा रहा था, दो बच्चों का पिता था

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में ढांड रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप की टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। आग लगते ही बाइक पूरी तरह से जल गई। वहीं, एक्सीडेंट के बाद आरोपी ड्राइवर अपनी पिकअप गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान फिरोज खान (30) निवासी बजाज कॉलोनी घरौंडा जिला करनाल के रूप में हुई। फिरोज खान प्रॉपर्टी वैल्यूएशन का काम करता था। फिरोज आज अपनी बुआ की बेटी की शादी में भात भरने के लिए आया था। फिरोज अपने पीछे पत्नी, बेटी नायरा (3) और बेटा अयान (1) को गया। भात भरने आया था फिरोज घरौंडा निवासी हनीफ ने बताया कि आज बारना गांव में उसकी बुआ नबीला की बेटी की शादी थी। फुफेरी बहन की शादी में पूरा परिवार भात करने के लिए आया हुआ था। उसका चचेरा भाई फिरोज अपनी बाइक पर घरौंडा से बारना आ रहा था। फिरोज ठीक-ठाक स्पीड से बाइक चला रहा था। पिकअप ने मारी टक्कर हनीफ ने बताया कि जैसे ही फिरोज कुरुक्षेत्र-ढांड रोड पर खानपुर रोड़ान गांव के बस अड्डे के पास दोपहर करीब 2 बजे पहुंचा, तो सामने आ रही पिकअप (HR65A 0321) ने किसी व्हीकल को ओवरटेक करते हुए फिरोज की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही फिरोज उछलकर सड़क पर गिर गया और जख्मी हो गया।
आग लगने से बाइक पूरी तरह जली टक्कर लगने के बाद फिरोज की बाइक में आग लग गई। आग लगने से बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने फिरोज को LNJP अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेक करके उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, ज्योतिसर चौकी पुलिस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पिकअप को कब्जे में लिया पुलिस ने लोगों की मदद से बाइक को साइड में करवाया। साथ ही पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फिरोज के परिवार को सूचना देकर बुलाया। जांच ASI अधिकारी जोधा राम ने बताया कि परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *