हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने पुरुष कॉन्स्टेबल (GD) और पुरुष कॉन्स्टेबल (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत हो रही है। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, पहले जारी नोटिस (17 अप्रैल 2026) के क्रम में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के लिए अगले 5 दिनों यानी 5 मई से 9 मई 2026 तक PMT आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार निर्धारित तिथि और शिफ्ट में रिपोर्ट करना होगा।
यहां देखिए, HSSC चेयरमैन की X पर की गई पोस्ट… चार शिफ्ट में होगा टेस्ट… पहली शिफ्ट: सुबह 6:30 बजे (7:00 बजे के बाद प्रवेश नहीं) दूसरी शिफ्ट: सुबह 8:30 बजे (9:00 बजे के बाद प्रवेश नहीं) तीसरी शिफ्ट: सुबह 10:30 बजे (11:00 बजे के बाद प्रवेश नहीं) चौथी शिफ्ट: दोपहर 12:30 बजे (1:00 बजे के बाद प्रवेश नहीं) एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने सलाह दी है कि उम्मीदवार समय से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सभी निर्देशों का पालन करें। HSSC ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही रिपोर्ट करें और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करें। यहां देखिए पीएमटी शेड्यूल…