जालंधर-AAP का गैस कीमत वृद्धि के खिलाफ हल्ला बोल:कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट बढ़ने पर की नारेबाजी; कहा-‌BJP के राज में बढ़ी महंगाई

जालंधर में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1 हजार रुपए बढ़ने के रोष में आम आदमी पार्टी ने श्री राम चौक (कंपनी बाग चौक) में सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी किए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों का सीधा असर आम लोगों और छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि बढ़ाई गई कीमतों को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए, ताकि आम जनता को महंगाई की मार से राहत मिल सके। गैस की कीमतें बढ़ने से घरों का बजट बिगड़ा आम आदमी पार्टी, व्यापारिक संगठन (जालंधर शहरी) के जिला अध्यक्ष इंदरवंश सिंह चड्ढा ने बताया कि रसोई गैस के दामों में हुई भारी वृद्धि ने न केवल आम गृहिणी का बजट बिगाड़ा है, बल्कि छोटे व्यापारियों और हलवाइयों पर भी आर्थिक बोझ डाल दिया है। कीमतें कम नहीं होने तक आप करेगी संघर्ष उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य बढ़ती महंगाई के प्रति सरकार को जगाना और आम जनता को राहत दिलाने की मांग करना है। संगठन के नेताओं का कहना है कि जब तक कीमतों में कटौती नहीं की जाती, तब तक उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। महंगाई बढ़ेगी, आम आदमी के जेब पर पड़ेगा खर्च
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 1 हजार रुपए तक बढ़ता हुआ कभी इतिहास में नहीं सुना। पहली बार हुआ है जब रेट इतना बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सिलेंडर महंगा होने से महंगाई बढ़ेगी जिससे आम आदमी की जेब पर बोझ पड़ेगा। होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा वालों के सारे रेट मैन्यू खराब हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *