यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में 3200 करोड़ का फर्जीवाड़ा, पेंटर, कबाड़ी और मजदूरों के खातों से हुआ ट्रांजेक्शन, 2 अरेस्ट

कानपुर में पेंटर, कबाड़ी और मजदूर जैसे आम लोगों के बैंक खातों से करीब 3200 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन का मामला सामने आया है। इस फर्जीवाड़े में सोमवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि मास्टरमाइंड को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि हवाला, स्लॉटर हाउस से जुड़े लेनदेन और फर्जी आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) इनवॉइस व ई-वे बिल के जरिए बड़े स्तर पर टैक्स चोरी की जा रही थी। आरोपियों ने फर्जी कंपनियां बनाकर करोड़ों रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट हड़पने का नेटवर्क खड़ा किया था। अब जल्द ही पुलिस पूरे गिरोह का खुलासा करेगी। पढ़िए पूरी खबर… शाहजहांपुर में चीनी मिल कर्मचारी ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट एमडी और यूनिट हेड पर लगाया प्रताड़ना का आरोप शाहजहांपुर में एक चीनी मिल कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट और ऑडियो में मृतक ने मिल प्रबंधन के अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हालांकि, मिल प्रबंधन ने इन आरोपों को निराधार बताया है। मनोज कुमार गंगवार (40) ने घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उनका शव कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला बंडा थाना क्षेत्र के भौरखेड़ा गांव का है। पढ़ें पूरी खबर… आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती बस में भीषण आग: 32 यात्री बचाए गए; लखनऊ से गुरुग्राम जा रही थी आगरा में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के बस में आग लग गई। बस लखनऊ से गुरुग्राम जा रही थी। सुबह करीब 4 बजे किलोमीटर 15.600 पर बस के पिछले टायर में आग भड़की, जिसने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में ड्राइवर समेत कुल 32 यात्री सवार थे। खेरागढ़ के रहने वाले चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस रोक ली और उसमें सवार यात्रियों को उतारने के बाद खुद भी उतर गए। कुछ समय में ही बस लपटों में घिर गई। चालक की समझदारी से यात्रियों की जान बच गई, लेकिन उनका सामान बस में ही जल गया। हादसा फतेहाबाद क्षेत्र में हुआ।पूरी खबर पढ़ें
रीता बहुगुणा जोशी के पति का निधन, कल प्रयागराज में अंतिम संस्कार प्रयागराज से पूर्व भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी (76) का सोमवार सुबह लखनऊ के SGPGI में निधन हो गया। उन्होंने सुबह 7 बजे अंतिम सांस ली। रीता बहुगुणा जोशी ने इसकी जानकारी दी। पीसी जोशी पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर थे। 1976 में उनका विवाह रीता बहुगुणा से हुआ था। परिजनों ने बताया कि पीसी जोशी का पार्थिव शरीर सोमवार देर शाम प्रयागराज लाया जाएगा। मंगलवार को प्रयागराज में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर लखनऊ: ऑफिस से युवती ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाई, टीन शेड से टकराकर गिरी; हालत नाजुक लखनऊ में रविवार देर शाम एक निजी कंपनी में काम करने वाली 22 साल की टेलीकॉलर शिवांशी पाल ने ऑफिस की 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना विभूतिखंड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा की है। वह वॉशरूम गई थी और वहीं खिड़की से कूद गई। नीचे पहले फ्लोर पर बने टीन शेड से टकराने के बाद वह फर्श पर गिरी, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। पुलिस के अनुसार, शिवांशी रायबरेली की रहने वाली थी और लखनऊ में बहन के साथ किराये पर रहती थी। घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, टायर फटते ही हुआ धमाका, 32 यात्रियों की बची जान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा हुआ। लखनऊ से गुरुग्राम जा रही प्राइवेट बस में आग लग गई। आगरा के फतेहाबाद में सुबह करीब 4 बजे बस के पिछले टायर में आग भड़की, जिसने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में चालक समेत कुल 32 यात्री सवार थे। खेरागढ़ के रहने वाले चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस रोक ली और उसमें सवार यात्रियों को उतारने के बाद खुद भी उतर गए। कुछ समय में ही बस लपटों में घिर गई। चालक की समझदारी से यात्रियों की जान बच गई, लेकिन उनका सामान बस में ही जल गया। पूरी खबर पढ़ें हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव एनकाउंटर में घायल, ढाबा संचालक से मांगी थी रंगदारी आगरा के ट्रांसयमुना में 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। झरना नाले के पास पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की, लेकिन मोनू ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। मोनू यादव का नाम तीन माह पहले टेढ़ी बगिया में हुए राज चौहान हत्याकांड में भी सामने आया था, जिसमें पीड़ित की मां ने उसे मास्टरमाइंड बताया था। इस मामले में एसआईटी गठित कर जांच के आदेश दिए गए थे। पुलिस के मुताबिक, जमानत पर जेल से छूटने के बाद मोनू ने अपने ही गांव के ढाबा संचालक से रंगदारी मांगने के साथ 30 हजार रुपए लूटे थे। पढ़ें पूरी खबर… केशव ने भाजपा अध्यक्ष नवीन और महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, केशव और राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच आगामी मंत्रिमंडल विस्तार और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की नई टीम के गठन को लेकर बात हुई। दरअसल, पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद भाजपा का पूरा ध्‍यान यूपी पर है। विधानसभा चुनाव से पहले कई मंत्रियों के विभागों में बदलाव हो सकते हैं। मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया जा सकता है। जिन नेताओं ने संगठन को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है, उनको सरकार में जगह मिल सकती है। अप्रैल में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े ने योगी से मुलाकात की थी। माना गया कि तावड़े ने सीएम से प्रदेश भाजपा की नई टीम, निगम-आयोग में खाली पदों पर नियुक्ति के साथ मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल होने वाले संभावित चेहरों को लेकर चर्चा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *