CM भगवंत मान की शुकराना यात्रा का तीसरा दिन:बठिंडा से शुरू होकर संगरूर पहुंचेगी, प्रशासन अलर्ट; ट्रैफिक प्लान जारी किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ‘शुकराना यात्रा’ का आज (9 मई) तीसरा दिन है। तीसरे दिन यात्रा की शुरुआत बठिंडा से शुरू होगी। उसके बाद तलवंडी साबो, सरदूलगढ़, मानसा और बरनाला से शुकराना यात्रा गुजरेगी। सीएम भगवंत मान तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो में भी नतमस्तक होंगे। उसके बाद सुनाम के गुरुद्वारा मस्तुआना साहिब जाएंगे और आखिर में यात्रा संगरूर में विराम लेगी। इसके बाद अगले दिन वहां से श्री फतेहगढ़ साहिब के लिए रवाना होगी। मान बेअदबी के खिलाफ बने कानून को लेकर पूरे पंजाब में शुकराना यात्रा निकाल रहे हैं। यह ‘शुकराना यात्रा’ 6 मई को श्री आनंदपुर साहिब से शुरू हुई थी। गुरुद्वारा मस्तुआना साहिब में मत्था टेकेंगे सीएम बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान और एसएसपी डॉ. ज्योति यादव बैंस ने बताया कि यात्रा सुबह करीब 10 बजे बठिंडा के ‘थ्री कॉर्नर्स’ से शुरू हो चुकी है। यह बठिंडा, तलवंडी साबो, सरदूलगढ़, मानसा और बरनाला से होकर गुजरेगी। मुख्यमंत्री तलवंडी साबो स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब और सुनाम के गुरुद्वारा मस्तुआना साहिब में मत्था टेकेंगे। रूट पर ट्रैफिक प्लान जारी बठिंडा में यह यात्रा ‘थ्री कॉर्नर्स’ से अमरीक सिंह रोड, गोल डिगरी, हनुमान चौक, बस स्टैंड होते हुए कोटशमीर (सुशांत सिटी के पास) और भागीवंदर तक जाएगी। इसके बाद, यह तलवंडी साबो (दमदमा साहिब) की ओर आगे बढ़ेगी। डीसी व एसएसपी ने बताया कि इस दौरान पूरे रूट पर ट्रैफिक प्लान भी जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *