प्रयागराज के युवक की सऊदी अरब में हत्या:बांग्लादेशी रूम पार्टनर ने पत्थर से सिर कूंचकर मार डाला, परिवार में कोहराम

प्रयागराज के युवक की सऊदी अरब में हत्या कर दी गई। बांग्लादेशी रूम पार्टनर ने पत्थर से सिर कूंचकर उसे मार डाला। 8 मई की रात हत्या के बाद 9 मई को युवक हत्या की जानकारी परिवार के लोगों को मिली। विदेश में युवक का मर्डर होने की खबर पाकर घर में कोहराम मच गया। 23 साल का आकाश सरोज सऊदी अरब के अल-अहसा नखलिस्तान (अल-हसा) शहर में लेबर का काम करने गया था। इन दिनों उससे बकरी चरवाया जा रहा था। हत्या करने वाले बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया गया है। सऊदी पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जानिये क्या है पूरा मामला प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के सिकंदरा कस्बे के पास दलीपुर गांव के गुलाब सरोज का बेटा आकाश सरोज इसी साल जनवरी माह में सऊदी अरब के अबू स्लासा शहर में नौकरी करने गया था। वहां उसे रहने के कमरा दिया गया था। उसी कमरे में बांग्लोदशी युवक को भी रहने की जगह दी गई थी। रूम पार्टनर से किसी बात पर विवाद के बाद आकाश सोनकर की हत्या की गई। बताया जा रहा है कि बंगलादेशी युवक ने ईंट पत्थर से उसका सिर कूंच डाला। कमरे में लाश मिलने के बाद हंगामा मच गया। 9 मई की दोपहर सऊदी अरब से आकाश के घरवालों को फोन आया। उन्हें बताया गया कि आकाश की हत्या कर दी गई है। आरोपी बांग्लादेशी गिरफ्तार कर लिया गया है। सऊदी पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। शव इंडिया लाने की गुहार आकाश की हत्या के बाद घर में रोना बिलखना मचा है। गांवों की भीड़ भी जुट गई। घरवाले चाहते हैं कि आकाश का शव प्रयागराज आए, ऐसे में वे प्रयागराज के स्थानीय नेताओं से गुहार लगाने पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से गुहार लगाने की तैयारी है। मजदूर परिवार का बेटा गरीबी मिटाने गया था दलीपुर गांव के गुलाब सरोज के चार लड़कों में पवन सरोज, शनि सरोज, आकाश सरोज और छोटा विकास सरोज है। तीसरे नंबर का बेटा आकाश जनवरी में वीजा लगवा कर सऊदी अरब गया था। गुलाब सरोज मजदूरी करके परिवार चलाता हैं। आकाश इंटर की पढ़ाई पूरी कर चुका है। गांव वाले बताते हैं कि आकाश बहुत ही मिलनसार लड़का था। वह अपने पिता के साथ भी मजदूरी करने जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *