फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में शिव कॉलोनी की सफेदा वाली गली नंबर 1 में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। हादसे के समय घर पर युवक के साथ कोई दूसरा सदस्य मौजूद नही था। पुलिस का कहना है कि अभी सुसाइड के कारणों के बारे में कुछ नही कहा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पल्ला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान आलोक के रूप में हुई है, जो फतेहपुर, यूपी का रहने वाला और पिछले काफी समय से फरीदाबाद के पल्ला इलाके में रह रहा था। वह यहां पर किराए के मकान में रहता था और मजदूरी करता था। शनिवार की रात को उसके कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। 2 दिन पहले गांव से वापस आया पुलिस के मुताबिक, आलोक दो दिन पहले ही अपने गांव से वापस लौटा था। उसका पूरा परिवार यूपी के फतेहपुर में रहता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस की जांच जारी पुलिस जांच अधिकारी इशाक खान ने बताया कि, मृतक के परिवार को बुलाया गया है। परिवार के द्वारा जो शिकायत दी जायेगी उसकी के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।