हिमाचल के कुमारसैन में 3 चिट्टा तस्कर अरेस्ट:नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन; तस्करी में इस्तेमाल वाहन किया जब्त

शिमला जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस थाना कुमारसैन की डिटेक्शन टीम ने 9 ग्राम से अधिक चिट्टा/हेरोइन बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 9 मई 2026 को की गई। यह घटना उपमंडल रामपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर बारूबाग क्षेत्र में गश्त और निगरानी के दौरान हुई। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर एक वाहन को जांच के लिए रोका। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली गई। 9 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद तलाशी के दौरान वाहन में सवार व्यक्तियों के कब्जे से 9 ग्राम से अधिक चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। एक आरोपी बिलासपुर का रहने वाला गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार (33) निवासी धलियार, जिला बिलासपुर; रोहित चौहान (31) निवासी बठारा, तहसील रामपुर; और तुषार वर्मा (25) निवासी नवारू, तहसील रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ थाना कुमारसैन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश करेगी पुलिस पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। जिला शिमला पुलिस ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *