पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को हुई रेड के वक्त वह चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित अपनी सरकारी कोठी पर ही थे। टीम ने उनसे करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद शाम करीब 5 बजे ED की टीम चंडीगढ़ और हरियाणा नंबर की गाड़ियों में उन्हें दिल्ली ले गई। मंत्री को रात को ही गुरुग्राम की अदालत में पेश किया। इसके बाद ED को मंत्री की 7 दिन की रिमांड मिली है। मंत्री को अब 16 मई को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद पंजाब में AAP कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। लुधियाना में AAP और BJP कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई और धक्कामुक्की हुई। AAP कार्यकर्ताओं ने PM नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर जूते मारे। वहीं, जालंधर में मोदी जब-जब डरता है, ED को आगे करता है जैसे नारे लगे। अमृतसर में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ का आवास घेरा। यहां AAP कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग तक तोड़ डाली। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने AAP को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तुम अपने आप को बदमाश कहते हो या गुंडागर्दी करते हो तो तीर की तरह सीधे कर देंगे। तुम मुझे भी जानते हो। फिर तुम्हें भागने के लिए जगह नहीं मिलेगी। बिट्टू ने डीजीपी को चेतावनी दी है कि अगर एमएलए और आप कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई नहीं की तो आपके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। केजरीवाल बोले- पीएम मोदी धक्का कर रहे हैं
उधर, इस मामले में AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी राज में एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पंजाब के लोगों के साथ पीएम मोदी धक्का कर रहे हैं। ED को पार्टी तोड़ने में लगाया है, किसी मनी लॉन्ड्रिंग को पकड़ने के लिए नहीं। संजीव अरोड़ा के वकील की अहम बातें… शेल कंपनियों के माध्यम से फर्जी एक्सपोर्ट किए
ED ने शनिवार (9 मई) सुबह ही मंत्री अरोड़ा पर रेड चंडीगढ़ में उनके सरकारी घर, दिल्ली और गुरुग्राम के 5 ठिकानों में की। ED ने खुलासा किया कि अरोड़ा ने अपनी फर्मों के जरिए मोबाइल खरीद की करीब 157.12 करोड़ रुपए की फर्जी बिक्री और शेल कंपनियों के माध्यम से फर्जी एक्सपोर्ट किए। इसके अलावा, दुबई से भारत में अवैध रकम की राउंड-ट्रिपिंग के लिए इन सामानों के एक्सपोर्ट का इस्तेमाल किया। फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) और एक्सपोर्ट पर GST रिफंड तथा ड्यूटी ड्रॉबैक लेने के लिए दिल्ली की गैर-मौजूद फर्मों से कई फर्जी GST खरीद बिल हासिल किए गए। इससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा और व्यक्तिगत लाभ कमाया गया। पंजाब- कारोबारी से पावरफुल मंत्री कैसे बने संजीव अरोड़ा:AAP ने सत्ता में आते ही राज्यसभा भेजा, 3 साल बाद इस्तीफा, MLA बनने के 2 माह बाद मिनिस्टर प्रदर्शन के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…