हिमाचल में गुजरात के 6 पर्यटकों की मौत:4 घायल टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, मनाली से डलहौजी जाते वक्त इनोवा क्रिस्टा दुर्घटनाग्रस्त

हिमाचल प्रदेश के चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर आज (सोमवार को) सुबह सड़क हादसे में गुजरात के छह लोगों की मौत हो गई। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को टाडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में गुजरात के टूरिस्ट सवार थे। ये लोग मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे। हादसे के वक्त क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोगों को हेड-इंजिरी है। पुलिस ने सभी शवों को खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से जुड़े PHOTOS
इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *