सिरसा में AAP नेता सुरजीत बेगू पर हमला मामले में पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की पहचान कर ली है। पुलिस के अनुसार, हमला करने वाले बदमाश हायर किए गए भेजे गए थे। इसका असल मास्टरमाइंड कोई और है, उसने दूसरे राज्य में बैठे-बैठे ये साजिश रची। इसमें कई अपराधी संलिप्त होने का शक है। मामले में पुलिस ने पांच हमलावरों को पकड़ लिया है, बाकी की तलाश जारी है। अभी हमले का मास्टरमाइंड नहीं पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, हमला करने वाले बदमाशों की पहचान के बाद पता चला कि इनमें पांच हमलावर पंजाब के बठिंडा के रहने वाले हैं, जिन्होंने सुरजीत को गाड़ी से टक्कर मारने के बाद जमीन पर नीचे गिराकर डंडों से पीटा था। इसमें जिले के करीवाला निवासी तीन लड़कें भी शामिल है, जिन्होंने सुरजीत की लोकेशन बताकर रैकी की थी और जगह बताने में हमलावरों की मदद की थी। हमले के बाद वापस पंजाब फरार उनकी सूचना पर ही हमलावर आप नेता को हमला के लिए पहुंची थी। पंजाब के ये पांचों युवक नशे के आदी है और पैसों में हायर किए गए थे। हमले के बाद वापस पंजाब फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, इन पांचों और बाकी तीनों का कोई अपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं मिला है। ये पहली बार वारदात को अंजाम देने आए थे, जो पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मास्टरमाइंड के पकड़े जाने पर खुलेगा राज अभी हमले की मुख्य वजह या रंजिश का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है और मुख्य मास्टरमाइंड की तलाश में दाबिश दे रही है। मास्टरमाइंड आरोपी के पकड़े जाने के बाद राज खुलेगा कि आप नेता पर हमला क्यों करवाया गया। पुलिस जल्द उसे गिरफ्तार कर खुलासा करेगी। हमलावरों ने उठने तक का मौका नहीं दिया आप नेता सुरजीत सिंह बेगू 21 अप्रैल की शाम को सिरसा आए थे। रात करीब 9 बजे वापस वे बाइक लेकर शाहपुर बेगू गांव लौट रहे थे। समय नोहर रोड पर कार सवार बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद सुरजीज को जमीन पर नीचे गिराकर लाठी- डंडों से हमला कर दिया। इसका एक सीसीटीवी भी वायरल हुआ था, जिसमें टक्कर लगते ही सुरजीत उछलकर रोड के दूसरी साइड में जा गिरे। ऑल्टो गाड़ी में सवार हमलावरों ने उनको उठने तक का मौका नहीं दिया। सुरजीत दर्द से करहाते रहे, पर किसी ने छुड़वाया। आखिर रोड पर गुजरने वाले वाहन चालकों की भीड़ जुट गई, जिनको देख बदमाश भाग गए। सुरजीत का पांव फ्रैक्चर होने पर ऑपरेशन हुआ। अभी इलाज चल रहा है।