समस्तीपुर में चाकू से गोदकर युवक की हत्या:रात में भोज खाने गया था, सुबह चौर में मिला शव; भाई बोला- किसी से दुश्मनी नहीं है

समस्तीपुर में चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई। गर्दन और पीठ पर चाकू के निशान है। गांव से बाहर चौर में शव मिला है। मृतक की पहचान विकास कुमार महतो(22) के तौर पर हुई है। घटना घटहो थाना क्षेत्र के मूसापुर वार्ड 11 की है। चचेरा भाई मिथिलेश कुमार ने बताया कि रात में पड़ोस में शादी थी। घर के सारे लोग शादी समारोह में गए थे। विकास भी भोज खाने गया था, काफी देर तक वापस नहीं लौटा। रात से ही उसे खोज रहे थे, इस बीच गांव के लोगों ने सुबह 7 बजे के करीब गांव से बाहर चौर में शव देखा। किसी से हमारी दुश्मनी नहीं है। हल्ला होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। युवक थोड़ा मंदबुद्धि का था। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं वहीं, इस संबंध में दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि चाकू मारकर युवक की हत्या की गई है। परिवार के लोगों का बयान लिया गया है। अभी हत्या का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *