सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमहा के पास NH-106 पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान विशनपुर निवासी भूपेंद्र साह के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवक सड़क पर गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ है। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अज्ञात वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कुछ देर तक NH-106 पर लोगों की भीड़ जुटी रही। मृतक के चाचा ने बताया कि भूपेंद्र साह सिंहेश्वर से पिपरा लौट रहा था या किसी अन्य जगह गया था, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। लेकिन वह घर मौत रहा था। उन्होंने कहा कि परिवार के लोग भोज में शामिल थे, तभी अचानक दुर्घटना की सूचना मिली। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुट गई है। पिपरा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद इलाके के लोगों ने NH-106 पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई है।