शिमला जिले की रामपुर में आते जिला परिषद चुनाव के तहत एसडीएम कार्यालय में 2 कांग्रेस उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। ज्योरी-त्यावल (आरक्षित/अनुसूचित जाति महिला) वार्ड से कुमारी अनुराधा और नरेण (आरक्षित/अनुसूचित जाति) वार्ड से सुदेश कौशिक ने पर्चे भरे। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। कार्यालय परिसर के बाहर चुनावी माहौल उत्साहपूर्ण नामांकन प्रक्रिया के दौरान कार्यालय परिसर के बाहर चुनावी माहौल उत्साहपूर्ण रहा। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर पहाड़ी नाटी लगाई और अपने उम्मीदवारों के समर्थन में नारे लगाए। पारंपरिक हिमाचली संस्कृति की झलक ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण का किया वादा कुमारी अनुराधा ने इस अवसर पर कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो वे क्षेत्र के विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगी। वहीं, सुदेश कौशिक ने क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का भरोसा दिलाया। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम नामांकन के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। कार्यालय परिसर में पुलिस बल तैनात रहा ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। इन चुनावी सरगर्मियों के साथ ही क्षेत्र में अब राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।