अमृतसर में संत रविदास जी के प्रकाश पर्व पर सेमिनार:GNDU में हुआ कार्यक्रम, हरपाल चीमा-कटारूचक्क पहुंचे, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग पर साधा निशाना

अमृतसर स्थित गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के गोल्डन जुबली कन्वेंशन सेंटर में पंजाब सरकार की ओर से संत गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित एक विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरपाल सिंह चीमा और लाल चंद कटारूचक्क शामिल हुए। सेमिनार के दौरान गुरु रविदास जी की वाणी, उनके दर्शन और मानवता के लिए दिए गए संदेशों पर विस्तार से चर्चा की गई। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार ने पहले ही फैसला किया था कि गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए संतों, विद्वानों और समाज के चिंतकों की एक विशेष समिति बनाई गई थी। शहरों में कीर्तन दरबार आयोजित किए जाएंगे उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पंजाब की सभी यूनिवर्सिटियों में सेमिनार, स्कूलों में लेख प्रतियोगिताएं, गांवों में ड्रोन शो और शहरों में कीर्तन दरबार आयोजित किए जाएंगे। इसी श्रृंखला के तहत अमृतसर में यह कार्यक्रम करवाया गया। केंद्र सरकार की आर्थिक और विदेश नीति पर सवाल उठाए इस दौरान हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार की आर्थिक और विदेश नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है और केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। CBI रेड में कोई सरकारी अधिकारी गिरफ्तार नहीं: चीमा सीबीआई रेड पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि छापामारी के दौरान कोई सरकारी अधिकारी गिरफ्तार नहीं हुआ, बल्कि एक निजी व्यक्ति मिला है। फिलहाल, गुरु रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *