संगरूर में खड़े ट्रक से टकराई कार, 2 की मौत:5 घायल, गाड़ी का संतुलन बिगड़ा: पैसों के लेन-देन के लिए जा रहे थे

संगरूर जिले में लहरागागा-पातड़ां रोड पर मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, कार में कुल 7 लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मृतकों की पहचान लहरागागा निवासी आकाशदीप पसरीजा पुत्र सुरिंदर पाल और हरियाऊ खुर्द पातड़ां निवासी जज्जवीर सिंह पुत्र जरनैल सिंह के रूप में हुई है। घायलों में दियोगढ़ थाना पातड़ां निवासी हरप्रीत सिंह पुत्र बेअंत सिंह, पातड़ां निवासी राहुल और दियोगढ़ निवासी करणजीत सिंह पुत्र लाभ सिंह शामिल हैं। अचानक कार का संतुलन बिगड़ा सिटी इंचार्ज गुरदेव सिंह ने बताया कि जज्जवीर सिंह अपने साथी हैप्पी गर्ग के साथ पैसों के लेन-देन के सिलसिले में पातड़ां रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल लहरागागा पहुंचाया। सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग वहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि पांच घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिविल अस्पताल संगरूर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मूनक भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर खड़े भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *