हिमाचल पंचायत चुनाव, छुट्टी को लेकर कंफ्यूजन दूर:3 नहीं 1 दिन की पेड हॉलीडे, पोलिंग वाले दिन मिलेगी; सरकार के नए ऑर्डर

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए घोषित छुट्टियों को लेकर कन्फ्यूजन दूर हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने पंचायत चुनाव के लिए घोषित तीन छुट्टियों को लेकर आज (गुरुवार को) नए ऑर्डर जारी किए। इसमें स्पष्ट किया गया कि जिस पंचायत व क्षेत्र में जिस दिन वोटिंग होगी, उसी एक दिन की छुट्टी होगी। GAD के बीते 6 मई के ऑर्डर में रिस्पेक्टिव डेट लिखा गया था। यानी 26 (पहला चरण), 28 (दूसरा चरण) और 30 मई (तीसरा चरण) की छुट्टी मानी जा रही थी। मगर नए आदेशों के अनुसार- जिस पंचायत में जब वोटिंग होगी, उसी दिन का अवकाश रहेगा। 3754 पंचायतों में होने है चुनाव बता दें कि राज्य की 3 हजार 754 पंचायतों में तीन चरणों में तीन अलग अलग दिन वोटिंग होगी। इसी कारण सरकार ने वोटिंग वाले दिन छुट्टी घोषित की है। इन तिथियों पर राज्य के सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आने वाली दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर भी यह आदेश लागू होगा। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी इन दिनों का भुगतान किया जाएगा। इन ब्लॉक व पंचायत में छुट्टी नहीं सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुल्लू जिले के नग्गर ब्लॉक के करजान और सोयल, आनी ब्लॉक के जबान और नमहोग ग्राम पंचायतों में यह चुनाव कार्यक्रम लागू नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *