यमुनानगर में 5 बच्चों के पिता की मौत:रात को छत से गिरने की आशंका, यूपी का रहने वाला, किराए पर रह रहा था

यमुनानगर के साबापुर गांव में रविवार सुबह पांच बच्चों के पिता का शव घर के बाहर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बुडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में मौत का कारण छत से गिरना माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मृतक की पहचान 38 वर्षीय भोंदू पुत्र खेलावन निवासी गांव गुरुदत्तपुर्वा, जिला श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह पांच बच्चों का पिता था, जिनमें तीन बेटी और दो बेटे शामिल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी की मोर्च्युरी में रखवा दिया है। सुबह पड़ोसियों ने पड़ा देखा शव जांच अधिकारी जगदीप मोर ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि साबापुर में किराए के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति का शव घर के बाहर पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि राम सूरत लंबे समय से साबापुर में किराए के मकान में रह रहा था। सुबह जब आसपास के लोग घरों से बाहर निकले तो उन्होंने उसे घर के आगे पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 20 साल से यमुनानगर में कर रहा था काम जांच अधिकारी के अनुसार, शव को सिविल अस्पताल जगाधरी की मोर्च्युरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्राथमिक पूछताछ में आशंका जताई जा रही है कि राम सूरत की मौत छत से गिरने के कारण हुई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि भोंदू करीब 20 वर्षों से यमुनानगर में एक फैक्ट्री में काम करता था। उसका परिवार उत्तर प्रदेश में रहता है, जबकि वह अकेले साबापुर गांव में किराए के मकान में रह रहा था। परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *