अमृतसर के कॉलेज में भाषा को लेकर भिड़े छात्र:6 से अधिक घायल; बोले- हॉस्टल में बंद किया, जुर्माना-रेस्टीकेट की धमकी

अमृतसर के खालसा कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में भोजपुरी बालने को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई के छात्रों में मारपीट हो गई। जिससे करीब 6 से अधिक छात्र घायल हुए हैं। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की है। कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। वहीं बिहार के छात्रों का आरोप है कि झड़प के बाद कॉलेज प्रशासन ने उन्हें हॉस्टल में बंद कर दिया। जिससे वह अपने-अपने कमरों में बंद रहे। उन्हें धमकी दी गई की अगर कोई बाहर आया तो जुर्माना लगेगा और कॉलेज से निकाल दिया जाएगा। हालांकि अभी इस मामले पर कॉलेज प्रशासन का बयान सामने नहीं आया है। छात्रों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। मेस के अंदर भोजपुरी बोलने पर विवाद जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब साढ़े 9 बजे खालसा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सी ब्लॉक में हुई। विवाद मेस के अंदर भोजपुरी भाषा में बात करने को लेकर शुरू हुआ।बी.टेक (सीएससी) के छात्र ऋषभ निरंजन ने बताया कि हम बिहारी छात्र मेस में खाना खाने गए थे और आपस में भोजपुरी में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान कुछ कश्मीरी छात्रों ने आकर कहा कि यहां ऐसे क्यों बोल रहे हो, यहां ऐसा नहीं चलेगा। इसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो गई, जिसके बाद कश्मीरी छात्रों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद हम अपनी जान बचाकर वहां से भागे। इस दौरान हमें और हमारे एक साथी को गंभीर चोटें आई हैं और एक छात्र ब्रेन हेमरेज के कारण कोमा में चला गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन हमारा साथ नहीं दे रहा है और कश्मीरी छात्रों का पक्ष लिया जा रहा है, क्योंकि वे आर्थिक रूप से सक्षम हैं। हमें हॉस्टल में बंद कर दिया गया है, जबकि कश्मीरी छात्रों को ऑफिस में बुलाकर बातचीत की जा रही है। CCTV और पूछताछ से मामले की जांच शुरू पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और छात्रों से पूछताछ की जा रही है, ताकि झगड़े की असली वजह सामने आ सके। फिलहाल इसे छात्रों के बीच आपसी विवाद का मामला माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *