झज्जर पेड़ से टकराया सीमेंट से भरा ट्राला:वाहन बचाने के प्रयास में हुआ बेकाबू; ड्राइवर को हल्की चोटें आई

झज्जर जिले के नौगांव के पास वीरवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। झाड़ली प्लांट से सीमेंट लेकर निकला एक ट्राला सामने से आ रहे दूसरे ट्राले को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में ट्राला ड्राइवर को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार ड्राइवर की पहचान यूपी के हाथरस निवासी नेत्रपाल के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मातनहेल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने यातायात कराया सुचारु प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चालक ने सामने से आ रहे ट्राले को बचाने के लिए ट्राले को सड़क किनारे मोड़ा, लेकिन वाहन बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गया। गनीमत रही कि हादसे के समय पीछे से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने ट्राले को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *