तरनतारन सीमा पर दो ड्रोन, आधा किलो हेरोइन बरामद:BSF और पुलिस ने चलाया जॉइंट ऑपरेशन, 2 पिस्तौल और 25 कारतूस भी मिले

तरनतारन सीमा के पास खालरा थाना क्षेत्र में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान दो ड्रोन, 509 ग्राम हेरोइन, दो पिस्तौल और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, पड़ोसी देश पाकिस्तान लगातार भारत में ड्रग्स और हथियार भेजने का प्रयास कर रहा है, लेकिन पुलिस और BSF ऐसे प्रयासों को विफल कर रहे हैं। खालरा थाने में इन बरामदगियों के संबंध में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं, और आगे की जांच जारी है। कहां से क्या हुआ बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *