करनाल में कैंटर और बोलेरो की टक्कर:2 की मौत, 1 घायल; हिसार-भिवानी और हिमाचल के रहने वाले

करनाल जिले के निसिंग थाना क्षेत्र में प्योंत टोल प्लाजा के पास गुरुवार शाम करीब 6 बजे एक कैंटर और बोलेरो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो में सवार 3 लोगों में से 2 की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसका शव करनाल के डेड हाउस भेजा गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एक ने रास्ते में तोड़ा दम हिमाचल निवासी लक्ष्य (30) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए भिवानी में खनक गांव निवासी प्रवीन और हिसार के आदमपुर निवासी विकास को राहगीरों की मदद से ट्रॉमा सेंटर करनाल पहुंचाया गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही प्रवीन की भी मौत हो गई, जबकि विकास की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव थाना निसिंग के प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी हाउस भेज दिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *