कपूरथला में नाड़ जलाने पर प्रशासन की सख्ती:14 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज; DC के आदेशों का उल्लंघन करने पर एक्शन

कपूरथला जिले के गांव लखन कलां में 14 किसानों के खिलाफ गेहूं की नाड़ जलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई डीसी आकाश बांसल द्वारा नाड़ जलाने पर लगाई गई पाबंदी के उल्लंघन के तहत की गई है। प्रशासन ने नाड़ जलाने के मामलों पर अब सख्ती बढ़ा दी है। कलस्टर ऑफिसर-कम-एसडीओ ड्रेनेज खुशमिंदर सिंह ने इस संबंध में थाना सदर पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उन्हें गांव लखन कलां के खेतों में नाड़ जलाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर जाकर जांच की गई। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच में कुछ किसानों द्वारा खेतों में नाड़ जलाने की पुष्टि हुई। इस दौरान रूड़ सिंह, सुखविंदर सिंह, मेहल सिंह, निर्मल सिंह, रणजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, मलूक सिंह, जसवीर कौर, इंद्रजीत कौर, अजमेर सिंह, अमृतपाल सिंह, बलजीत सिंह, बलवीर सिंह और गुरपाल सिंह सहित 14 किसानों के नाम सामने आए। मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू पुलिस के अनुसार, इन किसानों ने खेतों में नाड़ जलाकर डीसी कपूरथला के आदेशों का उल्लंघन किया है। थाना सदर पुलिस ने सभी 14 आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *