बिहार पुलिस में नियुक्ति और प्रोन्नति को लेकर गृह विभाग ने बड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है। सम्राट चौधरी कैबिनेट के फैसलों को तेजी से लागू करते हुए गृह विभाग ने पुलिस विभाग में 20,937 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश जारी किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 20,937 पदों में से 10,468 पदों पर सीधी बहाली की जाएगी, जबकि 10,469 पद विभागीय प्रोन्नति के जरिए भरे जाएंगे। यह फैसला बिहार पुलिस के आधुनिकीकरण और बल विस्तार के साथ ही बढ़ती जनसंख्या के अनुपात में पुलिस बल को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। इस फैसले से पुलिस विभाग में लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे कर्मियों को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने अपनी दूसरी कैबिनेट मीटिंग में इस नियुक्ति को हरी झंडी दी थी। ERSS परियोजना के तहत पहले से स्वीकृत हैं 19,288 पद पत्र के अनुसार, गृह विभाग द्वारा ERSS (Emergency Response Support System) परियोजना के द्वितीय चरण में 2023 में कुल 19,288 पदों का सृजन किया गया था। इनमें विभिन्न श्रेणियों के पद शामिल हैं: इन सभी पदों को वेतन स्तर के अनुसार वर्गीकृत किया गया है और इनमें सीधी नियुक्ति तथा पदोन्नति दोनों प्रकार के पद शामिल थे। आबादी के आधार पर 48,447 नए पद गृह विभाग के नए प्रस्ताव के तहत बढ़ती जनसंख्या और पुलिस बल की आवश्यकता को देखते हुए कुल 48,447 नए पदों का सृजन किया गया है। इनमें प्रमुख रूप शामिल पद हैं: प्रमोशन को लेकर अहम फैसला सरकार ने अब इन 20,937 पुलिस अवर निरीक्षक एवं समकक्ष पदों में से 50 प्रतिशत पदों को पदोन्नति के लिए आरक्षित करने की मंजूरी दी है। यानी विभागीय कर्मियों के लिए प्रमोशन के अवसर बढ़ेंगे और निचले स्तर से अधिकारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ होगा। वित्त विभाग को भेजा गया प्रस्ताव गृह विभाग की ओर से यह पत्र महालेखाकार और वित्त विभाग को भेजा गया है। आदेश में साफ किया गया है कि बढ़ती जनसंख्या के अनुरूप सृजित 48,447 पदों में प्रारंभिक स्वीकृति के समय पदोन्नति वाले पद शामिल नहीं थे। अब विशेष रूप से पुलिस अवर निरीक्षक एवं समकक्ष पदों में 50 प्रतिशत पद प्रमोशन के लिए चिन्हित करने की सहमति दी गई है।