बठिंडा के मॉडल टाउन फेस 3 स्थित एक होटल में 20 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया। सहारा मुख्यालय को होटल में युवक द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली थी। इसके बाद सहारा टीम के सदस्य संदीप गिल और गुल्ली ठाकुर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। थाना सिविल लाइन की पुलिस और एसएचओ भी मौके पर मौजूद थे और मामले की जांच कर रहे थे। एक दिन पहले ठहरा था पुलिस के अनुसार, युवक होटल के कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक पिछली रात से होटल में ठहरा हुआ था। होटल प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान बठिंडा निवासी संदीप सिंह (20) के रूप में की है। सहारा टीम ने शव नीचे उतारा सहारा टीम ने पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों और होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।