फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। यहां के शहीद भगत सिंह सरकारी कॉलेज में युवक नामांकन भरने पहुंची कांग्रेस की महिला उम्मीदवार की फाइल छीनकर फरार हो गया, जिसके बाद कांग्रेस वर्करों का गुस्सा भड़क गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के हल्का इंचार्ज अजयपाल सिंह संधू की अगुवाई में पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना मिलने के बाद जिले के एसपी जोगेश्वर सिंह गोराया के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस उम्मीदवार महिंदर कौर अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचीं थी। वहीं आम आदमी पार्टी के समर्थक भी मौके पर इकट्ठे हो गए और उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता बिना किसी कारण विवाद खड़ा कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर) निकाय चुनाव को लेकर AAP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने मोहाली नगर निगम, जीरकपुर नगर परिषद समेत कई शहरी निकायों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। यहां 26 मई को मतदान होगा, जबकि 29 मई को मतगणना होगी। (पढ़ें पूरी खबर) बरनाला में गर्लफ्रेंड से परेशान होकर बॉयफ्रेंड ने सुसाइड किया बरनाला में युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जसपाल सिंह उर्फ जस्सा के रूप में हुई है। उसकी पत्नी सुमन कौर ने पुलिस को बताया कि उसके पति जसपाल के एक महिला से संबंध थे। जसपाल ने महिला पर काफी पैसा खर्च किया था। यहां तक कि उसने अपने घर का कीमती सामान और कई गहने तक बेचकर उस महिला की आर्थिक मदद की थी। पत्नी ने बताया कि जब पति ने महिला से पैसे मांगे तो उसने गालियां दी। महिला जसपाल को लगातारप्रताड़ित कर रही थी, जिससे वह गहरे तनाव में रहने लगा था। (पढ़ें पूरी खबर) लुधियाना में फंदे पर लटका मिला युवक लुधियाना-जालंधर बाईपास के अमन नगर इलाके में ग्रीन लैंड स्कूल के पिछली तरफ (बैक साइड) स्थित किराए के मकान से एक युवक का शव मिला। शव दूसरी मंजिल की सीढ़ियों की रेलिंग से लटका हुआ था। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक परमिंदर सिंह (25) बचपन से ही लुधियाना में रहता था। वह पेशे से प्लंबर का काम करता था। हाल ही में अपने परिवार के साथ यहां किराए पर रहने आया था। मृतक अपने पीछे पत्नी सिमरन और एक 4 साल के बेटे को छोड़ गया है। (पढ़ें पूरी खबर) बठिंडा के होटल में युवक ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव बठिंडा के मॉडल टाउन फेस 3 स्थित एक होटल में 20 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर अस्पताल की मॉर्च्युरी में भेजा गया। पुलिस के अनुसार, युवक होटल के कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक पिछली रात से होटल में ठहरा हुआ था। पुलिस आसपास के लोगों और होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर) जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर ₹1 लाख के लिए IED ब्लास्ट जालंधर BSF हेडक्वार्टर के पास हुए IED ब्लास्ट मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दो आतंकियों मुनीर खान और अनिल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि इस धमाके का मास्टरमाइंड पाकिस्तान में बैठा गैंगस्टर शहजाद भट्टी है, जिसने मुनीर खान को एक लाख रुपए का लालच देकर वारदात को अंजाम दिलवाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और खुफिया इनपुट के आधार पर दोनों को अमृतसर भागते समय दबोच लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियोग्राफी करने वाला अनिल शर्मा सुरक्षा एजेंसियों का मुखबिर था, जिसने ब्लास्ट की सूचना पहले ही अधिकारी को देने का दावा किया है। (पढ़ें पूरी खबर)