भिवानी की नहर में डूबने से युवक की मौत:नहाने के लिए उतरा था, तेज बहाव में बहा; जांच में जुटी पुलिस

भिवानी जिले के गांव लोहानी में जुई नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक नहर में नहाने के लिए उतरा था। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान भिवानी के गांव बलियाली निवासी करीब 22 वर्षीय कुलदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की है। जुई कलां पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई रणबीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव लोहानी में जुई नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक कुलदीप के पिता धूप सिंह के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस को दिए बयानों में धूप सिंह ने बताया उसको तीन बच्चे (2 बेटे व एक बेटी) हैं, जिनमें से कुलदीप सबसे बड़े थे। वह अभी अविवाहित था। वहीं मेहनत मजदूरी करने के लिए गांव लोहानी में गए हुए थे। नहाने के लिए नहर में उतरा था मृतक के पिता ने बताया कि कुलदीप नहर में नहाने के लिए उतर गया। जुई नहर में पानी का बहाव काफी तेज था। जिसके कारण कुलदीप नियंत्रण नहीं रख पाया और डूब गया। जब ग्रामीणों को इसका पता लगा, तो उन्होंने कुलदीप को बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी में डूबने के कारण कुलदीप की मौत हो गई। इधर, पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *