पूर्व अकाली नेता सुरजीत सिंह रखड़ा AAP में होंगे शामिल:CM मान पटियाला में करवाएंगे जॉइन; बेअदबी पर सख्त कानून से हुए प्रभावित

पंजाब के पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा आज (शनिवार को) औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान पटियाला स्थित रखड़ा के आवास पर पहुंचकर उन्हें पार्टी में शामिल करवाएंगे। बताया जा रहा है कि बेअदबी मामले पर पंजाब सरकार द्वारा लाए गए सख्त कानून से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया है। पंजाब की राजनीति में पिछले कई दिनों से इस दलबदल को लेकर सुगबुगाहट तेज थी। करीब एक हफ्ते से सुरजीत सिंह रखड़ा के AAP में जाने की चर्चाएं चल रही थीं। इस सियासी उलटफेर को AAP के लिए बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। यही वजह है कि CM मान खुद रखड़ा को पार्टी में शामिल करने के लिए पटियाला जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मान उनके घर पर ही उन्हें आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। पंजाब की राजनीति में बड़ा और रसूखदार नाम है रखड़ा बता दें कि, सुरजीत सिंह रखड़ा पंजाब की राजनीति में बड़ा और रसूखदार नाम हैं। राजनीति के साथ-साथ उनका और उनके भाइयों का विदेश में बड़ा कारोबार है। रखड़ा परिवार का अमेरिका में बिजनेस अंपायर है, जिसके कारण उनका पंजाब के प्रवासी भारतीयों के बीच अच्छा-खासा प्रभाव माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *