लुधियाना की फैक्ट्री में भीषण आग:2 किमी दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार; 50 कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई

लुधियाना के जगराओं में फर्नीचर फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसकी ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार करीब 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे कर्मचारियों ने समय रहते बाहर भागकर अपनी जान बचाई। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री के अंदर बड़ी मात्रा में लकड़ी, प्लाई और फर्नीचर का तैयार व कच्चा सामान रखा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आसपास के गांवों और कस्बों से भी लोगों ने आसमान में उठते काले धुएं के बड़े-बड़े गुबार देखे। आग लगने के बाद फैक्ट्री के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल दमकल विभाग की 4 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं और राहत कार्य लगातार जारी है। सूत्रों के अनुसार, फैक्ट्री में उस समय वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग से निकली चिंगारी फैक्ट्री के अंदर रखे सामान पर जा गिरी, जिससे आग लग गई। 50 कर्मचारी काम कर रहे थे जानकारी के अनुसार, आग कोठे खजूरा रोड स्थित फर्नीचर फैक्ट्री में लगी है, जहां करीब 50 कर्मचारी काम कर रहे थे। दोपहर करीब साढ़े 3:30 बजे अचानक फैक्ट्री के अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते धुआं काले गुबार में बदल गया और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री के अंदर मौजूद कर्मचारियों ने शोर मचाया और तुरंत बाहर भागकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में लकड़ी, प्लाई और फर्नीचर का सामान होने के कारण आग तेजी से फैलती रही और दूर-दूर तक काला धुआं दिखाई देता रहा। शॉर्ट सर्किट की आशंका फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। आग से फैक्ट्री में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है, हालांकि अभी तक किसी जानी नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। फैक्ट्री में लगी आग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *