मोगा निगम चुनाव के लिए डॉ. नयन ऑब्जर्वर नियुक्त:अफसरों से मीटिंग कर तैयारियों का लिया जायजा; निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने मोगा जिले में होने वाले नगर निगम चुनावों के लिए वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी डॉ. नयन को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। ये चुनाव 26 मई 2026 को होंगे। उनकी नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया की निगरानी कर स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना है। डॉ. नयन वर्तमान में जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आज प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें उन्होंने चुनाव संबंधी तैयारियों और प्रबंधों का जायजा लिया। बिना डर के लोग करें मतदान इस दौरान उन्होंने चुनाव कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पूरी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जाए। डॉ. नयन ने जोर दिया कि चुनाव लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को बिना किसी डर, दबाव या लालच के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिलना चाहिए। आचार संहिता का राजनीतिक दल करें पालन उन्होंने सभी उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों से आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने और चुनाव प्रक्रिया के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई मतदाता, उम्मीदवार या आम नागरिक चुनावों से संबंधित कोई शिकायत, सुझाव या जानकारी साझा करना चाहता है, तो वह सीधे मोबाइल नंबर 9914509592 पर संपर्क कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *