घुमार मंडी में अवैध इमारत को निगम ने ढहाया

लुधियाना| नगर निगम ने घुमार मंडी इलाके में एसबीआई बैंक के सामने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक भवन को ढहा दिया। निगम अधिकारियों के मुताबिक यह निर्माण स्वीकृत योजना के अनुरूप नहीं था और इसे व्यावसायिक उपयोग के लिए तैयार किया जा रहा था। नगर निगम जोन डी की बिल्डिंग शाखा ने मौके पर पहुंचकर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। बताया गया कि भवन मालिक ने नगर निगम से आवासीय भवन योजना की मंजूरी ली थी, लेकिन इसके बाद स्थल पर व्यावसायिक इमारत का निर्माण कराया जा रहा था। सहायक टाउन प्लानर (एटीपी) हरविंदर सिंह हनी ने कहा कि नगर निगम आयुक्त डॉ. नीरू कत्याल गुप्ता के निर्देशों पर शहर में अवैध निर्माणों के विरुद्ध नियमित कार्रवाई की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *