करनाल में 12 साल की बच्ची से रेप:स्कूल से घर लौट रही, बहाने से अधिकारी की कोठी में ले गया युवक

करनाल जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में एक युवक ने उसे बहाने से सुनसान जगह ले गया और वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्ची डर गई और मानसिक रूप से परेशान हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बच्ची के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 मई की दोपहर करीब 12 बजे उसकी 12 वर्षीय बेटी स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में एक अज्ञात लड़के ने उसे रोक लिया और कहा कि उसके पिता उसे बुला रहे हैं। बच्ची ने बताया कि उसके पिता पीपली काम पर गए हैं, लेकिन आरोपी ने उसे बहकाकर अपने साथ ले लिया। गार्ड रूम में ले जाकर किया रेप शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी बच्ची को मधुबन में पार्क के पास एक अधिकारी की कोठी के बाहर बने गार्ड रूम में ले गया। जहां आरोपी ने जबरदस्ती बच्ची के साथ गलत काम किया। वारदात के बाद बच्ची काफी डर गई और मानसिक रूप से आहत हो गई। अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस पीड़ित पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर उसकी पहचान की जा सकती है। उन्होंने पुलिस से आरोपी को जल्द पकड़कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। कल दर्ज हुआ मामला, जांच शुरू मामले में मधुबन पुलिस ने 16 मई को पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बच्ची और उसके परिजनों को साथ लेकर CWC कमेटी करनाल के पहुंची और बच्ची का मेडिकल करवाया गया। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस थाना मधुबन में तैनात एसआई राममेहर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *