फरीदाबाद में चलती स्कूटी में लगी आग:हुए कई धमाके, व्यक्ति ने दूर हटकर बचाई जान, आइसक्रीम लेकर आ रहा, डेढ़ साल पहले खरीदी

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में सेहतपुर से बंसतपुर जाने वाले रोड पर एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी सवार ने समय रहते धुआं निकलते देख कर स्कूटी को छोड़ दिया, जिससे वह सुरक्षित बच गया। जिसके कुछ ही देर में स्कूटी पूरी तरह जल गई। पुलिस के अनुसार, पल्ला निवासी उमेश अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से बाजार गया था और परिवार के लिए आइसक्रीम लेकर वापस लौट रहा था। जब वह सेहतपुर-बंसतपुर रोड पर सूर्यनगर फेज-2 के सामने पहुंचा, तो अचानक स्कूटी बंद हो गई और उसमें से धुआं निकलने लगा। स्कूटी आग का गोला बन गई स्थिति को भांपते हुए उमेश ने तुरंत स्कूटी को सड़क पर छोड़ दिया और दूर जाकर खड़ा हो गया। इसके बाद स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते उसमें धमाके होने लगे। कुछ ही पलों में स्कूटी आग का गोला बन गई और पूरी तरह जल गई। पल्ला थाना प्रभारी सत्या प्रकाश के मुताबिक, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और स्कूटी चालक पूरी तरह सुरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *