रेवाड़ी में हिमाचल के व्यक्ति से 3.41 लाख ठगे:ट्रेडिंग में 1000 लगाने पर मिले 1500 रुपए, वर्क फ्रॉम होम का दिया झांसा

रेवाड़ी में एक निजी कंपनी कर्मी से वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर साइबर ठगों ने 3.41 लाख रुपए की ठगी की। आरोपियों ने पहले एक हजार रुपए लगवाकर खाते में 1500 रुपए लाभ दिखाकर ठगी का शिकार बनाया। जब व्यक्ति को ठगी का अहसास हुआ तो मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से हिमाचल के पालमपुर कांगड़ा निवासी राहुल ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह एक कंपनी में काम करता है और धारूहेड़ा सेक्टर-6 में रह रहा है। 6 मई को मेरे मोबाइल पर एक व्हाट्सअप मैसेज आया। जिसमें वर्क फ्रॉम होम से भारी मुनाफे का लालच दिया। आरोपियों ने उससे जरुरी डिटेल लेने के बाद उसके खाते में 150 रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसे टेलीग्राम ग्रुप में जॉइन करवाकर 1000 रुपए ट्रांसफर करवाए। 15 मिनट बाद उसके खाते में 1500 रुपए ट्रांसफर कर दिए। जिससे उसे लालच आ गया। ट्रेडिंग के नाम पर ट्रांसफर करवाए पैसे शिकायत में बताया कि इसके बाद उसे अधिक पैसे कमाने के लिए ट्रेडिंग करने को कहा। उससे 7 और 8 मई को अलग-अलग खातों में 3.41 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। खाता खाली होने पर जब उसने अपने पैसे वापस निकालने चाहे तो उससे और पैसे लगाने को कहा गया। जिससे उसे अपने साथ हुई ठगी का अहसास होने पर मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी। ऐसे ट्रांसफर करवाई राशि साइबर ठगों ने राहुल ने कई बार में रुपए ट्रांसफर करवाकर कुल 3.41 लाख रुपए ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *