बठिंडा में नशे से युवक की मौत:परिवार ने चिट्टे को ठहराया जिम्मेदार, मामले पर पुलिस बोली- शराब वजह

बठिंडा के तलवंडी साबो सब-डिवीजन स्थित बगी निहाल सिंह गांव में ‘चिट्टा’ (नशीले पदार्थ) की लत के कारण एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। परिवार ने आरोप लगाया है कि हरप्रीत की मौत ‘चिट्टा’ के सेवन से हुई है। उन्होंने नशा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिवार ने इलाके में नशे की खुलेआम बिक्री को लेकर पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं। मृतक मजदूरी करता था हरप्रीत सिंह दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करता था। परिजनों के अनुसार, वह मजदूरी करके घर लौटा था और शाम को बाहर निकला था। बाद में सूचना मिली कि वह गांव के बाहर अचेत अवस्था में पड़ा है। इस मामले में रामा पुलिस थाने के प्रमुख कौर सिंह ने फोन पर बताया कि युवक की मौत शराब के सेवन से हुई है। उन्होंने कहा कि परिवार वालों ने भी अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। कौर सिंह ने यह भी बताया कि पुलिस ‘चिट्टा’ के खिलाफ लगातार मामले दर्ज कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *