अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू अपनी आध्यात्मिक चर्चा पर परिवार के साथ वृंदावन पहुंचे हुए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू सिद्धपीठ कात्यायनी देवी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने विशेष पूजा आराधना की। इस दौरान उन्होंने वहां यज्ञ भी किया।
आध्यात्मिक यात्रा पर पहुंचे वृंदावन पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू बुधवार को अपनी आध्यात्मिक यात्रा के सिलसिले में श्री धाम वृंदावन आए हुए हैं। बेटी रूबी के साथ वृंदावन पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू ने कात्यायनी मंदिर पहुंच कर मां कात्यायनी देवी के दर्शन किए। उन्होंने परिवार के साथ विधि विधान से वैदिक मंत्रोचारण के मध्य पूजा अर्चना की। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू भक्ति भाव में डूबे नजर आए। पुजारी ने बांधा कलावा वृंदावन के कात्यायनी देवी मंदिर पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू को वहां के पुजारी कमल ने उनको कलावा बांधा और माता भगवती के प्रसादी सिंदूर से तिलक किया। इसके बाद सिद्धू वहीं बैठ गए और ध्यान लगाकर मां की आराधना करने लगे। नवजोत सिंह सिद्धू ने आधा घंटे तक मां की आराधना की। सवालों से बनाई दूरी नवजोत सिंह सिद्धू के कात्यायनी मंदिर पहुंचने की जानकारी मिलते ही मीडिया भी वहां पहुंच गई। मीडिया के पहुंचते ही नवजोत सिंह सिद्धू कैमरों और सवालों से दूर रखने की कोशिश करते नजर आए। उन्होंने ऑफ रिकॉर्ड बताया कि यह दौरा उनका निजी और आध्यात्मिक है। इसका किसी भी राजनीतिक घटनाक्रम से कोई लेना देना नहीं है। सिद्धू ने बताया कि वह यहां केवल मन की शांति और आत्मिक सुकून के लिए आए हैं। कुछ दिन रह सकते हैं वृंदावन नवजोत सिंह सिद्धू ने कात्यायनी देवी मंदिर में हवन भी किया। उन्होंने वृंदावन की पावन भूमि पर कुछ दिन एकांत में बिताने की इच्छा भी जताई। जिसके बाद माना जा रहा है कि वह अगले कुछ दिन वृंदावन में प्रवास कर सकते हैं। इस दौरान वह वृंदावन के अन्य प्राचीन मंदिरों के भी दर्शन कर सकते हैं।