शिमला जिला के रोहड़ू नगर परिषद में आज दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। रिटर्निंग ऑफिसर एवं SDM रोहड़ू द्वारा जारी आदेशानुसार- अगले 48 घंटे तक ड्राई डे रहेगा। इस दौरान शराब के सभी ठेके, बीयर बार, क्लब और शराब परोसने वाले होटल भी बंद रखने होंगे। बता दें कि रोहड़ू नगर परिषद में 22 मई को सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक काउंटिंग होगी। इसी दिन मतों की गणना की जाएगी और रिजल्ट घोषित होंगे। कल सुबह सभी पोलिंग पार्टियों को EVM हैंडओवर की जाएगी और कल शाम तक सभी पोलिंग बूथ मतदान को तैयार करने होंगे, ताकि परसों सुबह समय पर वोटिंग शुरू हो सके। एसडीएम ने इन आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और बिना पक्षपात के संपन्न कराए जा सके। ननखड़ी में भी ड्राई डे नगर पंचायच ननखड़ी में भी 22 मई को ही वोटिंग होनी है। वहां भी आज दोपहर तीन बजे से ड्राइ ड्रे घोषित हो गया है। रोहड़ू के करालश-2 में पोलिंग बूथ बदला
रोहड़ू नगर परिषद को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी शिमला अनुपम कश्यप ने भी एक आदेश जारी किए। इन आदेशों के तहत विकास खंड रोहड़ू की ग्रामसभा करालश के वार्ड नंबर-2 (करालश-2) के मतदान केंद्र में आंशिक संशोधन किया गया है। पूर्व में अधिसूचित मतदान केंद्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला जूनीधार के स्थान पर अब संशोधित मतदान केंद्र राजकीय उच्च पाठशाला बासला (इन्द्रकली) निर्धारित किया गया है। डीसी शिमला ने संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है कि वे संशोधित मतदान केंद्र की जानकारी ध्यान में रखते हुए मतदान प्रक्रिया में भाग लें।