हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कांस्टेबल (GD) और पुरुष कांस्टेबल (GRP) भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल 17 अप्रैल 2026 के नोटिस के क्रम में अगले तीन दिनों (27, 28 और 29 अप्रैल 2026) के लिए जारी किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि शॉर्ट लिस्टेड अभ्यर्थियों को निर्धारित दिन और बैच के अनुसार ही आना होगा। आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार अभ्यर्थियों को चार-चार बैच में बुलाया जाएगा। पहले बैच की रिपोर्टिंग सुबह 6:30 बजे से शुरू होगी, जबकि अंतिम बैच दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। दिन और रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार शेड्यूल……. 27 अप्रैल 2026 28 अप्रैल 2026 29 अप्रैल 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करना जरूरी आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपने आयोग की वेबसाइट के लिंक पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसी के अनुसार रिपोर्ट करें। बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा। पूरा नोटिस आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को किसी भी अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करने की सलाह दी गई है।