LSG के होमग्राउंड पर विराट कोहली का क्रेज:’आई लव चीकू’ के पोस्टर लेकर पहुंचे फैंस, लखनऊ सुपर जायंट्स का RCB से मुकाबला

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में RCB और LSG के बीच IPL-2026 का 50वां मैच चल रहा है। बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ी है। LSG का होम ग्राउंड होने के बावजूद RCB का क्रेज ज्यादा दिख रहा है। स्टेडियम के बाहर 200 से लेकर 500 रुपए तक दोनों टीमों की जIर्सी बिक रही है। लेकिन RCB की जर्सी की डिमांड ज्यादा है। स्टेडियम में फैंस की एंट्री शुरू हो गई है। आज सुबह आंधी के साथ करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई थी। लखनऊ में अब भी काले बादल छाए हुए हैं। इसे देखते हुए मेन पिच को कवर किया गया है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। एक ओर लगातार 6 मैच हार चुकी LSG जीतकर अपनी साख बचाना चाहेगी। वहीं, RCB जीत हासिल कर प्ले-फ की रेस में बनी रहना चाहेगी। 4 तस्वीरें देखिए… RCB-LSG के मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *