हरियाणा का नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कुरुक्षेत्र एक बार फिर चर्चा में है। यहां दो दिन पहले बीटेक की छात्रा दीक्षा दूबे (19) की आत्महत्या का मामला सामने आया था, जो अभी सुलझा भी नहीं था कि शुक्रवार देर रात एक और छात्रा ने आत्महत्या करने की कोशिश की। इससे पहले छात्रा ने वॉट्सएप ग्रुप में लिखा, “मेरी जिंदगी का कोई मकसद नहीं है, दोस्तों। मैं सुसाइड कर लेती हूं।” छात्रों के अनुसार, यह छात्रा NIT में साइंस स्ट्रीम से बीटेक कर रही है। वह देर रात हॉस्टल की 5वीं मंजिल पर गई और वहां से छलांग लगाने की कोशिश की। ठीक उसी समय कुछ छात्र वहां पहुंच गए और उन्होंने छात्रा को बचा लिया। घटना के बाद NIT प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को समझा-बुझाकर शांत किया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्र छात्रा को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, कॉलेज प्रशासन ने 19 अप्रैल तक यूजी, पीजी और पीएचडी के सभी छात्रों को हॉस्टल पूरी तरह खाली करने का आदेश जारी किया है। इस दौरान हॉस्टल के मेस भी बंद रहेंगे। कैसे की छात्रा ने सुसाइड की कोशिश, जानिए… 19 अप्रैल तक हॉस्टल खाली करने के आदेश, मैस भी बंद होगी उधर, शुक्रवार की घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने सभी स्टूडेंट्स को 19 अप्रैल तक हॉस्टल खाली करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस संबंध में पीआरओ प्रोफेसर ज्ञान भूषण ने बताया कि सभी स्टूडेंट को 19 अप्रैल तक हॉस्टल खाली करने के आदेश दिए गए हैं। मैस भी बंद रहेगी। जिन स्टूडेंट्स के वाइवा होने वाले हैं, उन्हें एक हफ्ते पहले जानकारी दे दी जाएगी। सुसाइड की कोशिश करने वाली छात्रा ने कही ये बातें… अब दीक्षा दूबे केस के बारे में जानिए… पेंसिल से लिखा सुसाइड नोट पुलिस को दीक्षा के कमरे से एक रजिस्टर बरामद हुआ। इसमें पुलिस को इंग्लिश में पेंसिल से लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ। नोट में लिखा मिला कि I AM SORRY MUMMY PAPA, I AM NOT WORTH OF ANYTHING, I JUST SPOILED MY SELF, I HATE MY SELF HATE. दूसरे पेज पर सिर्फ सुसाइड लिखा था। पिता कंपनी में ऑपरेटर दीक्षा के पिता शशि कुमार दुबे अलीगढ़ में बीयर बनाने वाली कंपनी में ऑपरेटर है। उसकी मां पूनम देवी हाउसवाइफ है और दोनों छोटे भाई आयुष और दिव्याम स्कूल में पढ़ते हैं। परिवार को दीक्षा के सुसाइड करने पर यकीन नहीं हो रहा है। परिवार मामले की उच्च जांच करने की मांग कर रहा है। हालांकि परिवार ने पुलिस को कोई बयान नहीं दिया। सुसाइड की वजह साफ नहीं नोट मिलने के बाद भी दीक्षा के सुसाइड करने की वजह साफ नहीं हो पाई। पिता शशि कुमार दूबे के मुताबिक, दीक्षा की घर पर उसकी मां के साथ बात होती रहती थी। घटना से पहले सुबह दीक्षा की उसकी मां के साथ बातचीत हुई थी। बातचीत से लगा नहीं कि दीक्षा सुसाइड करेगी। दीक्षा को परिवार और पढ़ाई को लेकर कोई स्ट्रेस नहीं था। वीडियोग्राफी के बीच हुआ पोस्टमॉर्टम केयूके थाना के SHO विशाल ने बताया कि पुलिस की ओर से हॉस्टल की 2 लड़कियों के सामने सारी कार्रवाई की गई। दो डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिवार को सौंप दिया। परिजनों की ओर से कोई बयान और शिकायत नहीं दी गई। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। प्रदर्शन के बाद वार्डन बदली गईं दीक्षा सुसाइड केस और स्टूडेंट्स के हंगामे के बाद NIT प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गर्ल हॉस्टल की चीफ वॉर्डन, डिप्टी वॉर्डन और एसोसिएट डीन स्टूडेंट वेल्फेयर को बदल दिया। गर्ल हॉस्टल की चीफ वॉर्डन डॉ. वृंदा गोयल की जगह प्रो. ज्योति ओहरी और डिप्टी चीफ वॉर्डन डॉ रितु गर्ग को बनाया गया है। साथ ही स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएट डीन प्रो. वीके वाजपेयी और डॉ. पूनम जिंदल को लगाया गया है। हालांकि NIT में यह बदली आपसी खींचतान को लेकर भी मानी जा रही है। ———————– ये खबर भी पढ़ें…. कुरुक्षेत्र NIT में सुसाइड के बाद हॉस्टल वार्डन बदलीं:सुसाइड नोट में लिखा- मैंने पैसे-सीट वेस्ट की; छात्रा के पिता बोले- पढ़ने में होशियार थी हरियाणा में NIT कुरुक्षेत्र में बीटेक की छात्रा दीक्षा सुसाइड केस में संस्थान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गर्ल हॉस्टल की चीफ वॉर्डन, डिप्टी वॉर्डन और एसोसिएट डीन स्टूडेंट वेल्फेयर को बदला गया है। गर्ल हॉस्टल की चीफ वॉर्डन डॉ. वृंदा गोयल की जगह प्रो. ज्योति ओहरी और डिप्टी चीफ वॉर्डन डॉ रितु गर्ग को बनाया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)