अमृतसर में बेटी ने बाप को गोली मार दी है। वह घर में अरदास कर रहे थे, इसी दौरान बेटी ने गुस्से में लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। डीएसपी बाबा बकाला सुखपाल सिंह ने बताया कि बेटी ने पिछले साल 12वीं पास की थी और वह ऑस्ट्रेलिया जाना चाहती थी। उसके पिता और घर के सदस्य उसे रोकते थे और कई बार उसके साथ मारपीट भी की थी। उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया था। इसी बात से गुस्से में आकर बेटी ने अपने पिता की पीठ में गोली मार दी, जो उनकी बाईं तरफ लगी। हालांकि परिवार के अनुसार, बेटी पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और परेशानी से गुजर रही थी। ऑस्ट्रेलिया जाने को लेकर कोई बात नहीं है। लाइसेंसी पिस्टल से मारी पिता को गोली 14 मई को बाबा बकाला साहिब के थाना खलचियां क्षेत्र में करने वाली स्नेहदीप अपने पिता को उनकी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। घायल पिता हरमिंदर सिंह का इलाज अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। डीएसपी सुखपाल सिंह के अनुसार, स्नेहदीप ने पिछले साल 12वीं पास की थी और वह ऑस्ट्रेलिया जाना चाहती थी। पुलिस का कहना है कि परिवार उसे विदेश भेजने के खिलाफ था और इसी बात को लेकर घर में विवाद रहता था। आरोप है कि उसे कई बार घर में रोककर रखा गया और मारपीट भी की गई। इसी गुस्से में आकर उसने अपने पिता को गोली मार दी। घटना उस समय हुई जब हरमिंदर सिंह घर में अरदास कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी लाइसेंसी पिस्टल वहीं रखी हुई थी। इसी दौरान स्नेहदीप ने अचानक हथियार उठाकर गोली चला दी, जो उनके पिता की पीठ के बाईं तरफ लगी। गोली लगते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। परिवार ने FIR रद्द करने की मांग की ऑस्ट्रेलिया जाने के विवाद के दावों को परिवार ने गलत बताया है। परिजनों का कहना है कि युवती मानसिक तनाव से गुजर रही थी और उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द कर उसे रिहा किया जाना चाहिए। ********** ये खबर भी पढ़ें: बेटे की मौत के डिप्रेशन में पिता ने की सुसाइड: अबोहर में रात अचानकर घर से निकला, ट्रेन के आगे कूदा, सुबह मिला शव अबोहर में कल रात एक व्यक्ति का शव सीतो फाटक के पास रेल पटरियों पर मिला। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पहचान पंजपीर नगर गली नंबर 5 निवासी बलविंदर सिंह पुत्र अजैब सिंह (60) के रूप में हुई है। जीआरपी पुलिस ने मृतक के बेटे के बयानों के आधार पर बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसे बाद दोपहर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)